Police SI Suspended after Massage from a Woman-Video Goes Viral

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में थाने आयी महिला से मालिश कराने वाले सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि हरदोई के कोतवाली नगर में आयी पीडिता से सब इंस्पेक्टर संजय यादव ने शरीर की मालिश करायी.
किसी ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस पर पुलिस महानिदेशक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश हरदोई के पुलिस अधीक्षक को दिये.
प्रवक्ता ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि सुरसा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की रहने वाली महिला औषधीय तेल बनाकर शरीर की बीमारी का इलाज करती है.
संजय यादव ने कोतवाली में महिला के देवर की उपस्थिति में उससे मालिश करायी. उन्होंने बताया कि संजय यादव द्वारा थाना परिसर में एक महिला से शरीर पर तेल की मालिश कराया जाना अशोभनीय तथा पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला काम है.

via ABP Live

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »