Congress Lady Leader sent obscene pictures to senior leader on Whatsapp !!

रांची। कथित तौर पर अश्लील फोटो भेजने के आरोप में स्टील सिटी जमशेदपुर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद को उनके पद से हटा दिया गया है। आरोप है कि मंजीत ने राज्य के एक पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस नेता को अश्लील फोटो उनके वाट्सअप पर भेजी थी।



झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बताया कि आनंद ने जो तस्वीर वाट्सअप पर शेयर की, वो किसी भी हाल में टोलरेट नहीं की जा सकती। वो न केवल पार्टी की महिला सदस्यों के मन के खिलाफ है बल्कि इस तरह की गतिविधि को किसी भी हाल में प्रश्रय नहीं दिया जा सकता है। 

मामला 10 जून का है। आरोप है कि आनंद ने कोल्हान के नेता दुलाल भुइयां के ग्रुप में वो फोटो भेजी थी। इस पर भड़के दुलाल ने वो तस्वीर कांग्रेस के अन्य नेताओं को फॉरवर्ड कर दी। यहां तक कि आनंद द्वारा भेजी गयी तस्वीर जमशेदपुर के विभिन्न वाट्सअप ग्रुप पर भी वायरल हो गयी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी आनंद को पार्टी ने निलंबित किया था। उन्होंने बिना पार्टी पदाधिकारियों की इजाजत के सम्मलेन आयोजित कर लिया था। इस मामले की जांच झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस पार्टी के एक दो सदस्यीय दल ने की और आनंद को दोषी पाया था।  

via Bhopal Samachar

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »