सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुई कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ, वायरल हुआ वीडियो


'द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में सुमोना सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो देखकर लग रहा है कि यह किसी शो का सेट है और ब्रेक में सुमोना सिगरेट के कश लगा रही हैं। सुमोना के साथ कपिल भी आ रहे नजर...


बता दें कि हाल ही में मराठी फिल्म 'सैराट' की टीम कपिल के शो में गई थी। उस शो में सुमोना ने ठीक ऐसी ही साड़ी पहनी थी, जैसी वो इस वीडियो में पहनें नजर आ रही हैं। यह वीडियो उस शो के शूटिंग के दौरान का ही हो सकता है। इसमें कपिल भी सुमोना से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले आई थी शो छोड़ने की खबर...
बता दें, ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉक्टर गुलाटी की बेटी बनी सुमोना को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थीं कि वो यह शो छोड़ रही हैं। हालांकि सुमोना ने इस बात को नकार दिया था। सुमोना ने कहा था- मैं कपित का शो नहीं छोड़ रहीं हूं। मैं अपने काम को एन्जॉय कर रहीं हूं और आगे भी इस शो का हिस्सा रहूंगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »