6 Popular Android Apps You Should Avoid Installing-Must Read

आज के समय में हर काम के लिए ऐप है। चाहे आप फोन पर गेम खेल कर घंटों बिताना चाहते हों या दुनिया के किसी कोने में बैठे इंसान से वीडियो कॉलिंग करना चाहते हों। लेकिन कुछ ऐप ऐसे भी हैं जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में जो दावा तो करते हैं आपकी हेल्प करने का लेकिन असल में आपकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन ऐप्स को इन्स्टॉल किया तो हो सकती है मुश्किल...

1. Clean it
आप ये सोच रहे होंगे कि इस ऐप को क्यों अनइन्स्टॉल करने को कहा जा रहा है? जबकि ये तो फोन का कैशे क्लियर करने का काम करता है और कई लोग इसे इन्स्टॉल करने की सलाह देते हैं।
दरअसल, बार-बार फोन का कैशे क्लियर करने से फोन स्लो हो जाता है। ऐप को काम करने के लिए इसे रिबिल्ड होना पड़ता है। इस प्रोसेस में बैटरी ज्यादा खर्च होती है। ये मिथ है कि रनिंग ऐप्स को किल करने से बैटरी बचती है। अगर आप भी ये करते हैं तो इसे बंद कर दें।

2. Music Player
अपने नाम के मुताबिक ये ऐप यूजर्स को अपने फोन की प्ले लिस्ट में स्टोर ऑडियो प्ले करने की सुविधा देता है। ऐप यूज करते समय इसमें कई पॉपअप ऐड आते हैं। ज्यादा चिंता की बात ये है कि ये ऐड यूजर का डाटा इस्तेमाल करते हैं और बैटरी भी ज्यादा खाते हैं। जो यूजर्स इस ऐप को यूज कर रहे हैं उनकी काफी कम्प्लेंट है कि इसे यूज करने से तेजी से डाटा खत्म हो रहा है। साथ ही, बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है।

3. DU Battery saver & Fast Charge
अच्छा होगा अगर आप ये पॉपुलर बैटरी सेविंग ऐप न इन्स्टॉल करें। ऐप के नाम में फास्ट चार्ज तो है लेकिन ये फास्ट चार्ज सपोर्ट नहीं करता। इसमें काफी ज्यादा ऐड भी आते हैं। आपके फोन में यूज होने वाले ऑलमोस्ट हर ऐप में ये अपने ऐड स्पॉन्सर करता है। इससे न सिर्फ फोन की बैटरी खत्म होती है बल्कि डाटा भी जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे ऐप्स को तुरंत अनइन्स्टॉल करने की सलाह दी जाती है।

4. Dolphin Web Browser
डेवलपर्स द्वारा क्लेम किया जाता है कि ये ऐप ऐड-फ्री और फ्लैश सपोर्टिंग ऐप है। जबकि अगर आप ये ऐप डाउनलोड कर रहे हैं तो ऐसा अपने रिस्क पर ही करें। दरअसल, होता ये है कि इस ब्राउजर पर अगर आप incognito मोड में भी कुछ देखते हैं तो ये उस फाइल को आपके फोन में सेव कर देता है।

5. QuickPic
QuickPic फोटो गैलरी ऐप है। ये यूज करने में आसान और यूजर फ्रेंडली ऐप है। Androidpit वेबसाइट ने इसे 2015 के बेस्ट ऐप्स में से एक बताया है। ये ऐप फोटो लॉन्चिंग में हेल्प करने के साथ ही इसमें प्राइवेट फोटोज भी हाइड किए जा सकते हैं।
पिछले साल इसे Cheetah Mobile ने लॉन्च किया था। कंपनी ने यूजर्स का डाटा अपने सर्वर पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यूजर के प्राइवेट फोटोज और पर्सनल डाटा लीक होने का खतरा बढ़ गया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत इसे अनइन्स्टॉल कर दें।

6. ES File Explorer
इस ऐप के दो वर्जन प्ले स्टोर पर अवेलेबल हैं। एक फ्री और एक पेड। फ्री वर्जन के साथ आपके फोन में में कई बोल्टवेयर और एडवेयर डाउनलोड हो जाते हैं। ये फोन के डाटा के साथ ही साथ फोन की मेमोरी भी ऑक्यूपाई करते हैं। इसका दूसरा सबसे बड़ा ड्रॉबैक ये है कि इस ऐप को डाउनलोड करने पर कई एडिशनल ऐप्स भी डाउनलोड करने पड़ते हैं। इसमें जो पॉप अप बार है उसे डिसेबल भी नहीं किया जा सकता।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

1 comments:

comments
19 June 2016 at 09:08 delete

9apps APP is also cause of viruses

Reply
avatar